पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं निवर्तमान विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने रविवार को इटवा विधानसभा क्षेत्र के इटवा मंडल स्थित मल्हवार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी सांगठनिक कार्यों के लिए नई ऊर्जा का संचार किया। पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पीएम मोदी के विचारों को साझा किया।डॉ. द्विवेदी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘मन की बात’ के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाएं और बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा की “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के उन गुमनाम नायकों और नवाचारों को सामने लाता है, जिनसे हम सभी को प्रेरणा मिलती है। आज मलहवार के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बीच इस कार्यक्रम को सुनकर अत्यंत हर्ष हुआ। हमारे कार्यकर्ता ही भाजपा की असली शक्ति हैं।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष इटवा दीपनारायण त्रिपाठी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सदानंद शुक्ला , शक्तिकेंद्र संयोजक राकेश मिश्रा, बूथ अध्यक्ष जनार्दन गुप्ता (महिपाल जी), राजन गुप्ता , जगदंबा प्रसाद मिश्रा, हरिराम यादव , रामलाल गुप्ता, वेद प्रकाश आदि पार्टी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’
- by Netra 24 Times
- 23/02/2026
- 106 Views
- 6 months ago
