आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के जिम्मेदारों की लापरवाही किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है। आपको बता दें कि रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़़ को जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पुल का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, लेकिन सम्बन्धित विभाग द्वारा अब तक कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। वहीं सड़क के क्षतिग्रस्त पुल रेलवे स्टेशन के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री, स्थानीय नागरिक एवं वाहन गुजरते हैं। पुल का आधा हिस्सा टूटा होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि क्या जिम्मेदार किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या किसी गम्भीर घटना के बाद ही अधिकारियों की आंख खुलेगी। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क के क्षतिग्रस्त पुल की तत्काल मरम्मत कराई जाये अथवा वैकल्पिक मार्ग की समुचित व्यवस्था की जाये, ताकि समय रहते किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकें।
सिद्धार्थनगर
रेलवे आवागमन हेतु सड़क के क्षतिग्रस्त पुल से दुर्घटना की आशंका, मरम्मत की मांग
- by Netra 24 Times
- 18/01/2026
- 128 Views
- 9 months ago
