वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में तथा प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के निर्देशन में संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक19.09.2026को थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर के A-1 पब्लिक स्कूल भवानीगंज,जनपद सिद्धार्थनगर में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्य महोदय से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया तथा बच्चों को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया गया आवश्यक पुलिस सहायता हेतु सीपीयू टीम प्रभारी का नंबर भी प्रदान किया गया, प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकगणों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम का विवरण—
01.आ0 रवि कुमार जायसवाल व आनंद मौर्य
02.म0आ0 बरखा रावत
