इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में आज उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा उद्यम लांच पैड के अन्तर्गत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। आप लोग कार्यशाला के माध्यम से अपना रोजगार करने के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। जनपद में इस प्रकार के और कार्यशाला आयोजित किये जाने की आवश्यकता है। तहसील स्तर पर भी कार्यशाला आयोजित किये जाने हेतु संबधित अधिकारीगण को आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी को शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर शासन से आये हुए विशेषज्ञों द्वारा पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दिया गया।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 15 सितम्बर 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा उद्यम लांच पैड के अन्तर्गत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला लोहिया कलाभवन में सम्पन्न हुआ
- by Netra 24 Times
- 16/09/2026
- 8 Views
- 2 hours ago
