आज दिनांक 09.09.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के साथ ‘मिशन शक्ति’ -फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत जोगिया उदयपुर थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में आयोजित एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया गया ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सभी को अवगत कराना और आत्मरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति महिलाओं को सशक्त बनाना है|
डीआईजी बस्ती द्वारा संबोधित करते हुए सभी महिलाओं व बालिकाओ को उनके अधिकारो तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर बताया गया कि प्रत्येक थाने पर महिलाओं, बालिकाओं की समस्याओं को सुनने व उसके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गयी है। डिजिटल युग में तकनीक के लाभ के साथ-साथ चुनौतियां भी बढ़ी हैं। छात्र / छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग और फिशिंग जैसे साइबर अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुये सावधान रहने की सलाह दी । छात्र/छात्राओं को इंटरनेट पर अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखने और किसी भी व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी या OTP साझा न करने, आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नबरों-1930,1090,112,1076,1098,108/102 आदि के बारे में विस्तार से बताया गया । प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित किया गया है जहां पर जाकर कोई भी छात्रा/महिला अपनी समस्याओं को सुगमता से महिला कर्मी को बता सकेगी जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनका समस्या का निराकरण किया जायेगा । सभी को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरुक किया गया तथा किसी भी प्रकार के साइबर अपराध/फ्राड होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 अथवा साइबर पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर श्री प्रशांत कुमार प्रसाद , क्षेत्राधिकारी सदर श्री विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व बांसी तथा प्रभारी निरीक्षक जोगिया उदयपुर, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी और भारी संख्या में छात्र/छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
डीआईजी बस्ती द्वारा ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0(द्वितीय चरण) के तहत जोगिया उदयपुर थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना के छात्र/छात्राओ को साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
- by Netra 24 Times
- 09/09/2026
- 30 Views
- 7 days ago
