डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी इटवा पविन प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दुबे थाना इटवा के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के भिलौरी चौराहा जनपद सिद्धार्थनगर की बालिकाओं/महिलाओं को साइबर क्राइम, मिशन शक्ति केंद्र, बहू बेटी सम्मेलन एवं नए कानून संबंधी बातों को बताते हुए कार्यक्रम के अंतर्गत महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबरों-112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर-
01.राम सुरेश यादव
02.आ0 नितिन यादव
03.म0आ0 साधना यादव, म0आ0 रविता यादव, म0आ0 श्रद्धा यादव, म0आ0 आराध्या
