वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 09/09/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण व मीरा चौहान प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम/शक्ति मोबाइल के द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के तहत थानाक्षेत्र सिद्धार्थनगर के कमला मार्केट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड बांसी स्टैंड, उद्यान पार्क, बुद्धा पार्क, पुरानी नौगढ, मधुकरपुर, सनई थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग की गयी तथा महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों:- 112, 1090, 181, 1098, 1930, 102, 108 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही ।
जनपदीय एण्टी रोमियों टीम का विवरण-
1. उ0नि0 मीरा चौहान
02.महिला हेड कांस्टेबल मंजू मौर्या
03.महिला आरक्षी नेहा सिंह
