डॉ0 अभिषेक महाजन , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व शुभेंदु सिंह क्षेत्राधिकारी बॉसी के पर्यवेक्षण में बृजेश सिंह थानाध्यक्ष शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आज दिनांक- 07.09.2026 को आवेदक गौरी शंकर पुत्र लौटू पता मसैचा थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा थाना स्थानीय पर अपनी पत्नी के नाराज होकर घर से बिना बताए अपने दो बच्चों के साथ कही चली गई है के संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी । प्राप्त शिकायत के आधार पर तत्काल थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस व घर वालो द्वारा खोजबीन की गयी तो पता चला की आवेदक की पत्नी नाराज होकर अपने बहन के यहाँ चली गयी थी । दोनों पति-पत्नी को थाना स्थानीय पर बुलाकर मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग किया गया तो ज्ञात हुआ कि दोनों पति-पत्नी के बीच आपसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था मिशन शक्ति टीम द्वारा समझाने बुझाने पर पति-पत्नी एक साथ रहने को तैयार हो गए हैं । आवेदक द्वारा लिखित इकरार नामा दिया गया कि मुझे मेरी पत्नी और मेरे दोनों बच्चे मुझे मिल गए हैं मुझे और कोई कार्यवाही की आवश्यकता नही है ।
मिशन शक्ति टीम थाना शिवनगर डिड़ई जनपद सिद्धार्थनगर-
1. उ0नि0 अनिल कुमार पाण्डेय
2. म0 हेड का0 नीलम शुक्ला
03.म0का0 प्रतिमा दूबे
