3 सितंबर को दिए गए इस ज्ञापन में सपा ने प्रदेश सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा।
ज्ञापन में डुमरियागंज के पिपरा रामलाल स्थित मदरसा अरबिया जियाउल उलूम के ध्वस्तीकरण का मुद्दा भी उठाया गया। सपा का आरोप है कि मदरसा लंबे समय से संचालित था और जमीन से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद इसे गलत तरीके से गिराया गया। पार्टी ने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इसके अलावा सपा ने खाद्य पदार्थों, चीनी, डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली की बढ़ी कीमतों पर रोक, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और दलित-पिछड़े वर्गों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में पिछड़ों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करने और कुछ स्थानीय मामलों में दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग भी शामिल है।
सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की अपील की है।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में समाजवादी पार्टी ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
- by Netra 24 Times
- 03/09/2026
- 58 Views
- 2 weeks ago
