महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 06 लीटर नेपाली शराब (20 शीशियां) बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। महराजगंज पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
महाराजगंज
ठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
- by Netra 24 Times
- 14/07/2026
- 8 Views
- 3 hours ago
