Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 03 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में तहसील नौगढ़ विकास खण्ड बर्डपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बर्डपुर नं0-06 में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान का आयोजन सम्पन्न हुआ

चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा ग्राम चौपाल- गाव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओ के बारं में जानकारी प्राप्त की गयी तथा समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओ की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामीणों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया है। आप सभी लोग भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ उठाये। श्रम विभाग द्वारा 40 रूपये में श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। श्रम कार्ड बनवाकर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नही होना चाहिए। पात्र लोगो का आयुष्मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा है। वरासत के प्रकरणो को समयान्तर्गत निस्तारित कराये। पात्र लाभार्थियो का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह द्वारा गर्भवती महिलाओ की गोदभराई कराया गया।
इस अवसर पर प्र0मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रमोद कुमार, डीडीओ राजमणि वर्मा, बीडीओ बर्डपुर, उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत ज्ञानप्रकाश, ग्राम पंचायत सचिव मनोहर लाल बरनवाल, ग्राम प्रधान प्रदीप चौधरी, एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *