विधानसभा शोहरतगढ़़ के लोकप्रिय भाजपा नेता व प्रत्याशी श्याम जायसवाल ने मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आशा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता, परम्पराओं और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का सन्देश देती है। यह पर्व हमें आपसी भाईचारे को मजबूत करने, परिश्रम और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। श्याम जायसवाल ने कामना करते हुए कहा कि यह पर्व आप सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और उन्नति लेकर आए तथा प्रदेश और देश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
सिद्धार्थनगर
मकर संक्रांति पर भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने दिया क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं
- by Netra 24 Times
- 17/01/2026
- 224 Views
- 3 months ago
