Breking News
मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम मधवापुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरूक किया गया जिला बदर आदेश का अनुपालन: सिंदुरिया पुलिस ने अभियुक्त को जनपद सीमा से किया बाहरदिवंगत चार आत्माओं का प्रथम पुण्यतिथि 13 जुलाई 2026 को शुभम पैराडाइज होटल सनई में दी गई श्रद्धांजलि सभा हुआ सम्पन्नथाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देश
सिद्धार्थनगर

पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबन्धक बढ़नी पहुंचकर निर्माण कार्यों को परखा

 गोरखपुर-गोण्डा रेलखण्ड के बीच विण्डो ट्रेलिंग का किया निरीक्षण

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम उदय बोरवणकर ने गोरखपुर-गोण्डा रेलखण्ड के मध्य विण्डो ट्रेलिंग का निरीक्षण और महत्वपूर्ण बढ़नी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत चल रही विकासपरक परियोजनाओं एवं यात्री सुविधाओं को परखते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने गोरखपुर-गोण्डा रेलखण्ड के मध्य विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण की शुरुआत में नकहा जंगल स्टेशन पहुंचने पर यात्री सुविधाओं, पैनल रूम, रिले रूम, सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन मास्टर से परिचालनिक कार्यप्रणाली के बारें में जानकारी ली। समपार संख्या 5 स्पेशल पर निर्माणाधीन सड़क उपरिगामी पुल की कार्य प्रगति व समपार संख्या 27 सी/2ई का संरक्षा निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात गेटमैन व इंजीनियरिंग गैंग के टैक मेन्टेनरों का रेल सम्बन्धी संरक्षा ज्ञान परखा। तत्पश्चात जीएम बढ़नी रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन भवन के सौंदर्याकरण, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण कार्यों के साथ कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिये तथा बढ़नी स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं और माल भाड़ा परिवहन की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान महाप्रबन्धक के साथ डीआरएम गौरव अग्रवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अभय कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक प्रकाश चन्द्र जायसवाल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक राजेश कुमार, मुख्य सिग्नल इंजीनियर आरएल यादव, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार, मुख्य इंजीनियर/आरएसपी राजीव कुमार एवं सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) गौरव गुप्ता, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/प्रथम दीपक कुमार, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक प्रसन्न कात्यायन, वरिष्ठ मण्डल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डॉ0 शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) मनीष गंगवार, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) धनन्जय मिश्रा, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/मुख्यालय विजय आनन्द वर्मा, उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) आईसी सुभाष व मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अजय कुमार सुमन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *