पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 20/08/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी महोदय डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा तथा थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत ग्राम खान तारा में जाकर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा मिशन शक्ति व बहू/बेटी कार्यक्रम के सम्बन्ध में महिलाओं /बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष नारी शक्ति वंदन अधिनियम मातृ शक्ति को सम्बल
निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया व जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर से 112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वीमेन पावर हेल्पलाइन 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा 181 वीमेन हेल्पलाइन 101अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया ।
मिशन शक्ति टीम-
01.उ0नि0श्री नंदलाल यादव
02.का0रमेश सिंह
03.का0 आनंद मौर्या
04.म0का0किरन यादव
05.म0का0बरखा रावत
