डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष पथरा बाजार ओम प्रकाश मिश्र द्वारा आज दिनांक 20 .08.2026 को थाना स्थानीय पर आगामी बारावफात के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई तथा त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान, धर्मगुरु,संभ्रांत व्यक्तियों , मौलवियों से त्यौहार को शान्तिपूर्ण, सौहार्दपूर्वक,त्यौहार को मनाये जाने की अपील की गयी । बैठक में मौजूद सभी से त्यौहार के दृष्टिगत शासन द्वारा / उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त गाइडलाइन से अवगत कराया गया । सभी सदस्यों को उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया । शान्ति व्यवस्था को मुख्य रुप से विषयवस्तु बनाकर विस्तृत चर्चा किया गया तथा आदेश–निर्देश से अवगत कराया गया ।
सिद्धार्थनगर
थानाध्यक्ष पथरा बाजार द्वारा त्यौहार बारावफात के दृष्टिगत थाना स्थानीय पर ग्राम प्रधान व संभ्रांत व्यक्ति तथा जुलूस के आयोजक, धर्म गुरुओं के साथ की गयी पीस कमेटी की गोष्ठी की गयी
- by Netra 24 Times
- 20/08/2026
- 24 Views
- 1 week ago
