आज दिनांक 08.05.2026 को क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से स्थापित 23 सी०सी०टी०वी० कैमरे का उद्घाटन जिलाधिकारी महोदय द्वारा ककरहवां चेक पोस्ट पर किया गया। उक्त कैमरे सीमा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील तिराहों एवं आवागमन वाले प्वाइंट्स पर लगाए गए हैं। इन कैमरों की 24×7 निगरानी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस व्यवस्था से तस्करी, अवैध घुसपैठ, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य सीमा-पार अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। साथ ही आपात स्थिति में त्वरित पुलिस रिस्पांस सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस दौरान श्री विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर, थानाध्यक्ष मोहाना श्री जितेन्द्र सिंह, श्री उज्जवल दत्ता कमांडेंट 43 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर,श्री कैलाश दान AC SSB ककरहवा, निरीक्षक श्री संजीव कुमार सीमा शुल्क ककरहवा,SI श्री प्रदीप सिंह चौकी इंचार्ज ककरहवा सहित नेपाल APF,एसएसबी व पुलिस के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
अंतरराष्ट्रीय
क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा के दृष्टिगत 23 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये गये
- by Netra 24 Times
- 08/05/2026
- 42 Views
- 3 weeks ago
