डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज श्री बृजेश कुमार वर्मा तथा थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तहत एस.आर. पब्लिक स्कूल भड़रिया में मिशन शक्ति अभियान 5.0 द्वितीय चरण के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,नारी शक्ति वंदन अधिनियम,मातृ शक्ति को सम्बल,निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया तथा महिला सशक्तिकरण,एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों-112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101अग्निशमन सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया ।
मिशन शक्ति टीम थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर-
01. उ0नि0 नंदलाल यादव
02.का0 रमेश सिंह
03.का0 अनिल यादव
04.म0का0 किरन यादव
05.रि0म0आ0 निहारिका सिंह
06.रि0म0आ0 रुबी गौतम
