डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुक्रम में प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर कुशल पर्यवेक्षण व हरिओम कुशवाहा थानाध्यक्ष लोटन जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.05.2026 को थाना लोटन पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा ऑपरेशन कवच के तहत रोक थाम तस्करी अभियान के क्रम मे सीमा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, पगडंडियों एवं आवागमन के मार्गों पर चेकिंग की गई । आने-जाने वाले व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक हिदायत दी गई । इस दौरान स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थ, मानव तस्करी एवं अन्य तस्करी के संबंध में सूचना देने हेतु जागरूक किया गया । तथा एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर बॉर्डर पर निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ।
अंतरराष्ट्रीय
ऑपरेशन कवच के तहत थाना लोटन पुलिस व एसएसबी टीम द्वारा संयुक्त रूप से भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त/चेकिंग किया गया
- by Netra 24 Times
- 05/05/2026
- 54 Views
- 3 weeks ago
