आज दिनांक 05.05.2026 को डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चलाए जा रहे “महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिला सुरक्षा/जागरूकता अभियान” के क्रम में, प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण मे एवं विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में तथा जितेंद्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना के नेतृत्व में थाना मोहाना की मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में सक्रिय रूप से भ्रमणशील थे। इसी दौरान एक बच्ची चमेली पुत्री विश्वनाथ निवासी इतरवल नेपाल राष्ट्र की रहने वाली है, मोहाना बाजार में रोती हुई मिली जिसे शांत कराकर यहां आने का कारण पूछा गया पूछने पर बताई कि वह अपने मामा के यहां आई थी ।अपने मामा का नाम सियाराम निवासी महादेइया थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर बता रही है मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम प्रधान महादेइया से जारीये दूरभाष संपर्क करके बच्ची के मामा मामी नानी को बुलाया गया जिसकी पहचान बच्ची द्वारा कराई गई तत्पश्चात लड़की को उसकी मामी सूर्यमती पत्नी सियाराम निवासी महोदया थाना व जनपद सिद्धार्थनगर को सुपुर्द किया गया। मिशन शक्ति मोहाना टीम की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से परिजनों एवं स्थानीय जनता द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि सराहना की गई ।
बरामद करने वाली मिशन शक्ति टीम का विवरण-
01. उपनिरीक्षक जयमाल थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
02. महिला हेड कांस्टेबल शीलमती शर्मा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
03. महिला आरक्षी अंकिता सिंह थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
