इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जीएसटी करदाताओं को जीएसटी पोर्टल की तकनीकी बारीकियों, ई इनवॉइसिंग, सुगम रिटर्न फाइलिंग, आईटीसी तथा नियम 14A के नवीन प्राविधानों से व्यावहारिक रूप से अवगत कराया कराया गया। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी की व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना तथा प्रधान मंत्री श्रमयोगी मानधन योजना से भी अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर सिद्धार्थ सौरभ बंधु, डिप्टी कमिश्नर विजय सिंह बिसेन, असिस्टेंट कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा, महामंत्री अनिल जायसवाल, संरक्षक ओम छापड़िया, संतोष जायसवाल, अधिवक्ता महातम प्रसाद गुप्ता तथा बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। जिसमें कई व्यापारियों द्वारा जीएसटी से संबंधित प्रश्नों को पूछा गया जिसका समुचित उत्तर व निराकरण तत्काल ही अधिकारियों द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में व्यापारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी व राज्यकार विभाग का पूरा सहयोग करते हुए अधिक से अधिक मात्रा में कर जमा किया जाएगा और भविष्य में इसप्रकार का आयोजन इटवा में समय समय पर कराया जाता रहेगा, जिससे सरकार का लाभ व्यापारियों को मिल सके।
सिद्धार्थनगर
आज दिनांक 02-06-2026 को व्यापारी संवाद कार्यक्रम जे0के0जे0 पैलेस इटवा जनपद सिद्धार्थनगर में आयोजित किया गया
- by Netra 24 Times
- 02/06/2026
- 36 Views
- 3 days ago
