सिद्धार्थनगर स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कय्यूम रहमानी फाउंडेशन के अध्यक्ष बदरे आलम ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के माध्यम से प्रेषित कर गाय को राष्ट्रीय माता अथवा राष्ट्रीय पशु का दर्जा प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि भारत विविध धर्मों, जातियों एवं समुदायों का देश है, जहां गाय को विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व प्राप्त है। हिंदू समाज में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है तथा सदियों से यह आस्था और श्रद्धा का केंद्र रही है। फाउंडेशन का कहना है कि गाय को राष्ट्रीय माता अथवा राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलने से उसके संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान को बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि गाय से जुड़े डेयरी उद्योग, दुग्ध उत्पादन, घी, मक्खन, गोबर, बायोगैस तथा आयुर्वेदिक औषधियों के क्षेत्र को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा। साथ ही गौ-हत्या जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री से देश की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गाय को राष्ट्रीय माता अथवा राष्ट्रीय पशु का दर्जा प्रदान करने तथा गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ज्ञापन पर फाउंडेशन के अध्यक्ष बदरे आलम सहित अन्य लोगों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।
सिद्धार्थनगर
गाय को राष्ट्रीय माता/राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग
- by Netra 24 Times
- 02/06/2026
- 54 Views
- 3 days ago
