डॉ वत्सल खेतान ने किया यह प्रयोग,सफल होने पर न्यूनतम खर्च में होगा घुटना प्रत्यारोपण
गोरखपुर: पूर्वांचल ही नहीं उत्तर प्रदेश में पहली बार बिना सीमेंट के घुटना प्रत्यारोपण गोरखपुर में किया गया।। 26 वर्षीय युवक का चोट लगने के बाद घुटना खराब हो गया था,घुटना जाम होने की वजह से उनका चलना फिरना भी नहीं हो पा रहा था ।। जांच और चिकित्सकिय परिक्षण के बाद हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ वत्सल खेतान ने उन्हें घुटना प्रत्यारोपण करवाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने एक नई विधि बताई जिसमें बिना सीमेंट के घुटना प्रत्यारोपण होता है, पर यह पहली बार होगा।। मरीज को समझाने के बाद मरीज इस विधि से घुटना प्रत्यारोपण करवाने को तैयार हो गया।।ऑपरेशन की सारी औपचारिकता पूर्ण करने के बाद नांगलिया हॉस्पिटल में उस युवक का ऑपरेशन डॉ वत्सल खेतान के द्वारा किया गया।।यह पूरे उत्तर प्रदेश में पहला बिना सीमेंट के घुटना प्रत्यारोपण किया गया।। इस प्रत्यारोपण के संबंध में डॉ वत्सल खेतान ने बताया कि बिना सीमेंट के घुटना प्रत्यारोपण उत्तर प्रदेश में पहली बार हो रहा।। अगर यह सफल होता है तो एक तरफ जहां इस विधि से ऑपरेशन करने से घुटना प्रत्यारोपण और प्रभावी होगा दूसरी तरफ इसका ऑपरेशन खर्च भी कम होगा।।
