Breking News
सिद्धार्थनगर 17 अक्टूबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष बूथ दिवस दिनांक 17 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त के क्रम में आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ कम्पोजिट विद्यालय, सोनखर के बूथ संख्या-112, 113, एवं 114 का निरीक्षण किया गयाथाना मोहाना मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत पति-पत्नि के बीच हुए परिवारिक विवाद को समझाबुझा कर समाप्त किया गया तथा एक साथ रहने हेतु राजी किया गयाउपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति तहसील दिवस के अवसर पर तहसील शोहरतगढ़ पर जनसुनवाई किया गयाकार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/की मेधावी बेटी श्रद्धा पांडेय ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 600 में 581 अंक (96.83%) हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रद्धा पांडेय सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी बनींसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड बढ़नी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत औदही कला में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआसिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना ढेबरुआ के कस्बा बढ़नी में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयासिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयाथाना लोटन मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण, पुलिस की काउंसलिंग से पति-पत्नी के बीच सुलह थाना लोटन पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटीगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 15 अक्टूबर 2026/आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में आज जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों(EVM), प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गयासिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मेधावी छात्राओं को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गई जानकारी, दिव्या मिश्रा बनीं एक दिन की प्रभारी चिकित्सा अधिकारीडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना लोटन पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाआयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 14/10/26 को नवरात्र पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गयाचकबंदी का लाभ, खुशी विकास एवं पुनर्निर्माणमिशन शक्ति फेज- 6 अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे स्थापित दुर्गा पंडालो मे भ्रमणशील होकर महिलाओं/बालिकाओं को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा महिला अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बर, दहेज उत्पीड़न, नए कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के बजहा बाजार में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना समाजवादी नेता स्व. बृजभूषण तिवारी का जीवन परिचय
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 17 जून 2026/विकसित भारत संकल्प सम्मेलन 2026 प्रबुद्ध सम्मेलन रतनसेन इंटर कालेज बांसी में मा राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 सरकार श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम, मा विधायक बांसी  जय प्रताप सिंह, मा विधायक शोहरतगढ़  विनय वर्मा, मा अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा  दीपक मौर्या एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ

सर्व प्रथम मा राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 सरकार श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम, मा विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह, मा विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, मा अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा समस्त माननीय जनप्रतिनिधिगण को अंग वस्त्र, बुके देकर स्वागत किया गया। मा राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 सरकार श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्ध सम्मेलन का कार्यक्रम हो रहा है। मा प्रधानमंत्री जी ने 2014 के बाद से हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का काम किया है। पूरे देश में 12 वर्षों में किए गए कार्यों को शिविर के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पहले बिजली रोस्टर में आती थी आज गांव में भी 18 घंटे बिजली देने का काम किया जा रहा है। अब कनेक्टिविटी बढ़ी है। देश में विकास हर तरफ दिख रहा है। विश्व को करुणा अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले गौतम बुद्ध की यह धरती है। महापुरुषों का सम्मान करने का काम मा प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड से ₹500000 का फ्री इलाज की सुविधा दी जा रही है। मा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में तेल एवं गैस की कमी नहीं है। जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के साथ मा प्रधानमंत्री जी काम कर रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को आवास, सम्मान निधि, निःशुल्क राशन, दिया जा रहा है। मा विधायक बांसी  जय प्रताप सिंह ने विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम में मा राज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम, एवं अन्य मा जनप्रतिनिधिगण का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत के विकास के 12 वर्ष के बारे में जो आपके समक्ष रखा गया है। बहुत पहले भारत को विश्व गुरु था। भारत अपने आप में बहुत बड़ा सांस्कृतिक विरासत था। लंबे समय तक आक्रांताओं तथा अंग्रेजो द्वारा शासन करके देश को खंडित करने का काम किया गया। आजादी के बाद लोकतांत्रिक काल खंड प्रारंभ हुआ। आजादी के बाद देश की जनसंख्या 35 करोड़ था आज 140 करोड़ है। 12 वर्ष पूर्व श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने। 2014 से देश का तेजी से विकास हो रहा है। मा प्रधानमंत्री जी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। हम सभी को मिलकर भारत को विकसित बनाना है। मा प्रधानमंत्री जी ने देश की सीमा को मजबूत किया। बड़े पैमाने पर निवेश आ गया। गांव में बिजली मिल रही हैं। किसानों को सम्मान निधि देना और कृषि उपकरण एवं खाद पर अनुदान दिया जा रहा है। देश का सम्मान विश्व में बढ़ा है। मा विधायक शोहरतगढ़  विनय वर्मा ने उपस्थित मा जनप्रतिनिधिगण का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया। पात्र लाभार्थियों को भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सभी को आवास, निःशुल्क राशन, गैस कनेक्शन, पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज मा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। मा प्रधानमंत्री जी का सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास का मंत्र है। जिलाध्यक्ष भाजपा  दीपक मौर्या ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। हम सभी लोगों को साथ मिलकर काम करना है तभी यह संकल्प पूर्ण होगा।
इस अवसर पर समस्त माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राम कुमार कुंवर, प्राचार्य शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़ अरविंद सिंह व अन्य लोगों द्वारा अपने विचार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रजत कुमार चौरसिया, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

To install app on your device, tap the Share button in Safari. Scroll down and select 'Add to Home Screen'. Then tap 'Add' to place the app icon on your Home Screen.