वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं गुमशुदा बरामदगी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 30/06/2026 को गुमशुदा बालक जो अपने परिजन से कल दिनांक 29.06.2026 को बिछड़ गया था सूचना मिलने पर थाना स्थानीय द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद आज दिनांक 30.06.2026 को गुमशुदा को टेडिया कस्बा में पाया गया, तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्णकर थाना पथरा बाजार पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को परिजन को किया गया सुपुर्द। परिजन द्वारा थाना पथरा बाजार की भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी।
गुमशुदा बरामदगी टीम थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर-
01. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा
02. का0 अनुपम मौर्य
03. महिला का0 सोनी यादव
