डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी साइबर/अपराध सुश्री रोहिणी यादव की द्वारा पुलिस लाइन सभागार में आज दिनांक 30.06.2026 को निरीक्षक जनपदीय साइबर सेल पंकज कुमार सिंह व जनपदीय साइबर सेल कर्मचारीगण की मौजूदगी में जनपद के थानो पर गठित साइबर सेल टीम को MRM (MONEY RESTORATION MODULE) के माध्यम से एनसीआरपी पोर्टल पर होल्ड धनराशि को पुनःआवेदक के खाते में रिफंड कराने की प्रक्रिया तथा OCOW or cyber tipline के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में समस्त थाना के साइबर सेल प्रभारी व साइबर सेल में नियुक्त कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
सिद्धार्थनगर
रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जनपदीय साइबर सेल द्वारा थानो पर गठित साइबर सेल को MRM/GRMPortal के रिफंड प्रक्रिया व OCOW or cyber tipline के बारे में प्रशिक्षण दिया गया
- by Netra 24 Times
- 01/07/2026
- 10 Views
- 2 weeks ago
