डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान व गुमशुदा बरामदगी” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व श्री मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल पर्यवेक्षण में विरेन्द्र कुमार पासवान प्रभारी थानाध्यक्ष ढेबरुआ के निर्देशन में गुमशुदा बालक जो दिनांक 08.06.2026 को सुबह घर से बिना किसी को बताये कही चला गया था जो आज दिनांक 12.06.2026 को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया गया । जिसको उसके परिजन को गुमशुदा उपरोक्त की पहचान कराकर गुमशुदा को नियमानुसार उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया । थाना ढेबरुआ की पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही पर गुमशुदा व्यक्ति के परिजनो द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम का वि वरण-
01.उ0नि0 महेन्द्र कुमार थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थगर ।
02.का0 राजकिशोर यादव, ओमप्रवेश यादव थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
