Breking News
जोगिया ब्लॉक के ग्राम सेमरा खुर्द में टॉस उछाल कर मनोज कुमार संपादक ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ संपन्न हरीश भट्ट सिद्धार्थनगर संवाददाताटडिया बाजार के ग्राम प्रधान अनिल जायसवाल ककरही के पास गाय बचाने में हुए चोटिल मनोज कुमार पूर्वांचल प्रभारी सिद्धार्थनगर संवाददातामंडी जिला का रुंझ पोलिंग बूथ बनेगा प्रदेश का अपना ग्रीन बूथ : डॉ आनंद कागराबकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन रहा अलर्टथाना खेसरहा पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम परती बाजार की महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया संस्कार भारती का सिद्धार्थनगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्नशोहरतगढ़ क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने किसानों को डीजल , पेट्रोल व डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराने की उठाई मांगजनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ईद-उल-जुहा (बकरीद पर्व) की नमाज़ व बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है पत्रकारों एवं पत्रकारिता के मसीहा थे स्वर्गीय बालेश्वर लाल :जयप्रकाश गोविन्द रावजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार का संदेशक्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना कठेला समयमाता पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनके चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में जाना गया तथा प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों का भी मूल्यांकन अवलोकन किया गया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना इटवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम अहिराडीह की महिलाओं/बालिकाओ को नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जागरूक किया गया थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया थाना मोहाना पुलिस द्वारा 01नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा खुनुवा पर अवैध तस्करी, संदिग्ध आवागमन व अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत रात्रि चेकिंग किया गया क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना बांसी के कस्बा बांसी में बांसी पुलिस के साथ फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया 
सिद्धार्थनगर

तौफीक मेमोरियल डिग्री कॉलेज देश के ‘टॉप टेन’ केन्द्रों में चयनित, कुलपति ने किया सम्मानित

मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में दिनांक 12 और 13 जनवरी 2026 को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में तौफीक मेमोरियल डिग्री कॉलेज ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अपने उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पूरे देश से चुने गये ‘टॉप-10’ शैक्षणिक संस्थानों में इस कॉलेज को भी स्थान मिला है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति पदम श्री अवार्ड से याफ़्ता प्रो0 सैयद ऐनुल हसन द्वारा कॉलेज को प्रशंसा पत्र, मेडल एवं धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि यह महाविद्यालय वर्तमान में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के अन्तर्गत यूजी (UG), पीजी (PG), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 एखलाक हुसैन ने कहा कि मानू (MANUU) उच्च शिक्षा को हर हाथ तक पहुंचाने और विशेष रूप से कामकाजी लोगों को शिक्षा से जोड़ने में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने इस सफलता के लिए डॉ0 साजिद गुफरान के विशेष योगदान की सराहना की। इस सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जिनमें जामिया मिस्बाहुल उलूम चौकानिया के प्रधानाचार्य मुफ़्ती शरीफ फलाही, रतन सेन पी0जी0 कॉलेज बांसी के विभागाध्यक्ष प्रो0 शरीफुद्दीन और प्राचार्य व एचओआई (HOI) डॉ0 जहीर अहमद मलिक शामिल हैं, ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। महाविद्यालय की प्रबन्धक व विधायक सैयदा खातून ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही कॉलेज स्टाफ के सदस्य डॉ0 धर्मेन्द्र कुमार, इजहार हुसैन, धर्मवीर और मिस सायमा आदि ने भी खुशी जाहिर करते हुए कॉलेज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *