महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के दिशा-निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने 14 वर्ष पुराने मुकदमे के एक वारंटी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वर्ष 2012 के एक मुकदमे से संबंधित लंबित वारंट का प्रभावी अनुपालन करते हुए वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक गोविन्दर यादव एवं हेड कांस्टेबल हिमांशू राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
महाराजगंज
14 वर्ष पुराने मुकदमे में वारंटी गिरफ्तार, फरेन्दा पुलिस को सफलता
- by Netra 24 Times
- 18/07/2026
- 28 Views
- 3 weeks ago
