सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने जनपद में चल रहे वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए सभी लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पौधों की निगरानी और संरक्षण प्रभावी ढंग से किया जा सके। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर के निर्माण के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने आमी नदी पुनरुद्धार कार्य में तेजी लाने, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विकास एवं पर्यावरणीय परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर डीएम शिवशरणप्पा जीएन सख्त, वृक्षारोपण के सभी पौधों की जियो टैगिंग के निर्देश
- by Netra 24 Times
- 18/07/2026
- 22 Views
- 3 weeks ago
