Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

भारत-नेपाल बार्डर खुनुवां पर एसएसबी के जवानों ने की छापेमारी

 नेपाली युवक सहित तुर्की मक्का, यूरिया खाद, साइकिल व बाइक किया जब्त

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 43वीं वाहिनी के जवानों ने ने भारत-नेपाल बार्डर पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को तुर्की का मक्का, यूरिया खाद, साइकिल और मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में अवैध सामान जब्त किया गया। इस दौरान एक नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी खुनुवां के जवान सीमा स्तंभ संख्या 556/1 के पास नाका ड्यूटी पर थे। उन्होंने कुछ लोगों को खेतों के रास्ते साइकिलों पर सामान लादकर नेपाल से भारत आते देखा। वहीं एसएसबी टीम को देखते ही तस्कर साइकिलों और सामान को छोड़कर नेपाल की ओर भाग गये। एसएबी जवानों ने मौके पर छोड़े गये सामानों की जांच की, जिसमें चार साइकिलों पर लदी कुल 19 बोरी तुर्की का मक्का बरामद हुआ। एसएसबी ने सभी 19 बोरी मक्का और चारों साइकिलों को जब्त कर आवश्यक कागजी कार्रवाई किया। जब्त सामान को सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवां को सौंप दिया गया। इसी क्रम में सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 543/1 के पास एक और कार्रवाई किया। एसएसबी ने भारत से नेपाल ले जायें दो बोरी यूरिया खाद और एक मोटरसाइकिल के साथ एक नेपाली नागरिक को दबोचा। वहीं पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवनारायण यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम बंजरही पोस्ट बंजरही जिला रुपन्देही (नेपाल) के रूप में हुई। वह बरामद खाद से सम्बन्धित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। एसएसबी की गश्ती टीम ने दो बोरी यूरिया खाद और मोटरसाइकिल जब्त कर लिया और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को सौंप दिया। एसएसबी अधिकारियों के मुताबिक 43वीं वाहिनी भारत-नेपाल बॉर्डर पर तस्करी, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा और वन्य जीवों से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रही है। इन प्रयासों से सीमा पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *