Breking News
बंद कमरे में खामोश हो गईं जांबाज थानेदार की सांसें, सरकारी आवास में फंदे से झूले SHO सूर्य प्रकाश सिंह; परिजनों में मची चीख-पुकारमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम- भीटियाराजा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5(ii) अभियान, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बेटी बहू सम्मेलन के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम चकफतवा में महिलाओं(बहुओं) बच्चियों को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व अपना बचाव कैसे किया जाए सेल्फ़ डिफ़ेंस के सम्बन्ध में जागरुक किया गया जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया बलात्कार व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाईमिशन शक्ति फेज 5.0(ii) अभियान व ऑपरेशन मजनू, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बेटी बहू सम्मेलन के तहत थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के राजकिय उद्धान पार्क में बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति, सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं व महिला अपराध, साइबर जागरुकता के तहत पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्मा
सिद्धार्थनगर

ठेकेदारों और कर्मचारियों के मिलीभगत सुराही नदी पुल के पास अवैध रूप से कराई जा रही मिट्टी खुदाई

पड़ोसी देश नेपाल के हलाक राजमार्ग अन्तर्गत कपिलवस्तु के बहादुरगढ़-रामनगर सड़क खण्ड पर स्थित सुराही खोला पुल के निर्माण स्थल पर गम्भीर लापरवाही और अवैध रुप में मिट्टी खुदाई करने का मामला प्रकाश में आया है। आपको बता दें कि श्री सपना/जय बागेश्वरी माता संयुक्त उद्यम, जो पुल की गैबियन दीवार के निर्माण के लिए जिम्मेदार थे, ने नवनिर्मित पुल के स्तम्भों के पास अवैध रूप से मिट्टी खोदाई कर गैबियन दीवार के समीप दबा दिया। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक ठेकेदार ने कपिलवस्तु स्थित डाक राजमार्ग कार्यालय के सम्बन्धित कर्मचारियों के मिलीभगत से मिट्टी खुदाई का कार्य किया है, जिससे पुल की संरचना कमजोर हो गई है और आस-पास के किसानों की कृषि भूमि को सीधा नुकसान पहुंचा है। ठेकेदार ने डाक राजमार्ग कार्यालय से एक पत्र दिखाकर गणेशपुर क्षेत्र पुलिस कार्यालय के पुलिस निरीक्षक महेश आचार्य को प्रभावित करके अवैध खुदाई जारी रखी। कपिलवस्तु डाक राजमार्ग कार्यालय के मुख्य अभियन्ता होम बहादुर ए0सी0 से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि ढलान के दौरान पुल के फर्श और छत पर मिट्टी के ढेर लगा दिये गये थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्र केवल मिट्टी हटाने और जलमार्ग को साफ करने के लिए लिखा गया था और बताया कि वह स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। वहीं उसी कार्यालय के कर्मचारी सुरेन्द्र चौधरी के मुताबिक कार्यालय प्रमुख ने मौके पर निरीक्षण के बाद पुष्टि की थी कि ठेकेदार ने अवैध रूप से खुदाई की है और उन्हें तुरन्त उस जगह को पहले जैसी स्थिति में भरने का निर्देश दिया था। हालांकि ठेकेदार ने उसी दिन मिट्टी भरने का वादा किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि निर्देशों और आश्वासनों का व्यवहार में पालन नहीं किया गया है। इस खबर के लिखे जाने तक अवैध रूप से खोदी गई मिट्टी को भरा नहीं गया है। स्थानीय निवासी सद्दाम शाह के मुताबिक जलमार्ग की सफाई के बहाने ठेकेदार ने सरकारी नीति के विपरीत अवैध रूप से मिट्टी खोदी है। उन्होंने आरोप  भी लगाया कि पहले सड़क के कटाव को रोकने के लिए बनाई गई दीवार में घटिया ईंटों का इस्तेमाल किया गया था और पुल के पास से निकाली गई मिट्टी को खोदकर उसमें दबा दिया गया था। पुल के पास रहने वाले निवासियों की शिकायत है कि इस प्रकार के अवैध खनन से राज्य को राजस्व का नुकसान हो रहा है और पुल कमजोर हो रहा है। बाढ़ के दौरान आस-पास के किसानों के खेत नष्ट हो रहे हैं और बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय निवासी नान बाबू कोरी के मुताबिक कपिलवस्तु में ठेकेदारों और सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से इस तरह के अवैध उत्खनन और निर्माण कार्यों में घोर लापरवाही आम बात होती जा रही है, लेकिन उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *