समीक्षा बैठक में पूवोत्तर रेलवे के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया है कि खलीलाबाद से बहराईच तक लगभग 240 कि0मी0 नई रेल लाईन निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। जिसके अन्तर्गत जनपद-सिद्धार्थनगर में प्रथम चरण में तहसील-बांसी के ग्राम करमा से गौरी तक लगभग 54 कि०मी० क्षे0-82.81 हे० भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण कर मिट्टी पटाई का कार्य किया जा रहा है। जिसमें ग्राम-बतसा में खेसरहा स्टेशन व बांसी के ग्राम गौरी में बॉसी स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। अपरजिलाधिकारी (न्यायिक) / सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति द्वारा अवगत कराया गया कि अधिग्रहण प्रक्रिया में प्रभावित कृषकों/भू-स्वामियों को प्रतिकर सुचारू रूप से किया जा जस रहा है। जिसमें कोई समस्या नही है।
द्वितीय चरण में तहसील-बांसी के 18 ग्रामों व 5 ग्रामों (आर०ओ०बी०) में से 15 ग्रामों में 20ई की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। जिसके उपरान्त 20एफ की कार्यवाही दिनांक 15.10.2026 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है शेष 08 ग्रामों में 20ई की कार्यवाही पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा किया जाना है। तहसील-डुमरियागंज में 46 ग्रामों की भूमि अधिग्रहीत किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें 15 ग्रामों में 20एफ की कार्यवाही पूर्ण कर प्रभावित कृषकों/भू-स्वामियों को प्रतिकर भुगतान किया जा रहा है। शेष 15 ग्रामों में 20एफ की कार्यवाही दिनांक 30.11.2026 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। अवशेष 16 ग्रामों में 20ई की कार्यवाही पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा किया जाना है।
बैठक में अपरजिलाधिकारी (न्यायिक) / सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति व पटल सहायक, नायब तहसीलदार बॉसी एवं पूर्वोत्तर रेलवे के प्रतिनिधि उपमुख्य अभियन्ता निर्माण / सामान्य, सी०से० इन्जीनियर व सहायक इन्जीनियर उपस्थित रहें।
