Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 11 जून 2026/उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार बाढ़ प्रबन्धन हेतु जिलाधिकारी/इंसीडेट कमान्डर शिवशरणप्पा जी.एन. के निर्देशन में एनडीआरफ गोरखपुर की टीम व जिले के स्वास्थ्य विभाग, जिला पुलिस, पीएससी, आदि टीमों द्वारा बाढ़ आपदा होने पर खोज, राहत व बचाव कार्य के लिए मॉकड्रिल का संयुक्त अभ्यास तहसील बांसी के रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर सम्पन्न हुआ

जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. ने बताया कि आज जनपद में मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। एन0डी0आर0एफ0 टीम व जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण द्वारा आपात स्थिति से निपटने के लिए घरेलू सामानो से बचाव के उपकरण के बारे में जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. ने तहसील बांसी स्थित मौका अभ्यास स्थल का निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल है, इसलिए सभी विभागों को पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा आमजन को समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मॉक ड्रिल में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निकाय, ग्राम्य विकास विभाग, विद्युत विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्वयंसेवकों एवं आपदा मित्रों ने भी अभ्यास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तहसील बांसी के रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट के स्थानीय लोगो द्वारा सूचना दी गयी कि नदी में भयंकर बाढ़ आ गयी है जिससे बाढ़ का पानी प्रवेश करना प्रारम्भ हो गया है। सूचना की स्थिति को देखते हुए जिला कन्ट्रोल रूम को अवगत कराया गया है। लगभग 50 मिनट में पूरी आपदा की टीम रेस्क्यू आपरेशन के लिए पहुॅच गयी। बाढ़ प्रभावित लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुॅचाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया रेसक्यू के दौरान डूबे हुए व्यक्ति को बाहर लाया गया तथा उसे कंधे पर मुह नीचे करके लाते है जिससे उसके पेट से पानी निकल जाये उसके बाद उसे नदी के उल्टा दिशा में लेटाते है और पल्स चेक किया जाता है डूबते हुए व्यक्ति को निकालकर किस प्रकार से प्राथमिक उपचार दिया जाता है उसका प्रदर्शन किया गया। एन.डी.आर.एफ. टीम द्वारा घर में उपलब्ध संसाधनों से इम्प्रोमाइज राफ्ट बनाने व इसका प्रयोग करने का तरीका भी बताया गया। तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका प्राथमिक उपचार कराया गया तथा पीने के लिए पानी की व्यवस्था के लिए अधि0अभि0 जल निगम व स्थानीय निकाय के सहयोग से इण्डिया मार्का-2 हैण्ड पम्प व स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था करायी जायेगी। पशु पालन विभाग द्वारा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराया जायेगा। सभी बाढ़ प्रभावित लोगो को चिकित्सा सुविधा व राहत सामग्री उपलब्ध कराया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा जनपद में बाढ़ आने पर की जाने वाली रेस्क्यू के बारे में लोगो को जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी/इंसीडेट कमान्डर  शिवशरणप्पा जीएन के नेतृत्व में जनपद में माकड्रिल एक्सरसाइज का कार्यक्रम जनपद में इस प्रकार सम्पन्न हुआ कि जैसे वास्तविक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर पूरा प्रशासनिक अमला विभागवार अपने-अपने दायित्वों का निर्धारित अवधि में सम्पन्न करा रहे है। आपदा कन्ट्रोल रूम नम्बर 0544297010, 0544297030 है। किसी भी आपात स्थिति में सहायता हेतु सम्पर्क करे। मॉकड्रिल कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती, क्षेत्राधिकारी बांसी, तहसीलदार बांसी, अधिशासी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड, एन.डी.आर.एफ. आपदा मित्र/सखी, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *