शिमला, हिमाचल प्रदेश ( पी सी शर्मा): जिला शिमला पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को पुलिस थाना संजौली को सूचना मिली कि तांत्या पार्किंग क्षेत्र में कुछ युवक दो अन्य युवकों के साथ झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित युवकों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त घटना से क्षेत्र में शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था भंग होने की आशंका थी। इसके मद्देनजर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 एवं 170 के तहत निवारक कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को 10 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया है और नियमानुसार उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश
तांत्या पार्किंग में झगड़े की सूचना पर पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई
- by Netra 24 Times
- 11/06/2026
- 193 Views
- 3 months ago

Previous Post