निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने समस्त तैयारियां समय से पर्ण कर लें। इसके साथ ही विकास खण्डवार लाभार्थियों को बैठाने की व्यवस्था कराये। विकास खण्डवार बैनर लगवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिस स्थान पर लाभार्थी को सामग्री दी जानी है वहां पर भी बैनर लगवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सामानों की सूची का भी बैनर लगवाये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की कमी नही रहना चााहिए। जो भी तैयारी बाकी है उसे समय से पूर्ण कर ले। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ राहुल सिंह, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिद्धार्थनगर अजय कुमार सिंह व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 09 जुलाई 2026/दिनांक 11.07.2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल बीएसए ग्राउण्ड का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 09/07/2026
- 20 Views
- 5 days ago
