बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने पीएम स्कूल फेज वन एवं फेज टू में गैप्स के पैरामीटर की समीक्षा की। निपुण लक्ष्य के लिए जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करायें। प्रथम चरण में स्वीकृत मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों के निर्माण कार्य में प्रगति लायें। प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुर्ननिर्माण/दिव्यांग शौचालय के निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो कार्य पूर्ण पूर्ण हो गये हैं उसे हैण्ड ओवर करायें। उच्चीकृत किये जाने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों अतिरिक्त डारमेट्री कक्ष, कम्प्यूटर लैब आदि का निर्माण कार्य पूर्ण करायें। जिलाधिकारी ने पीएम श्री स्कूलों का टीम गठित कराकर सघन निरीक्षण कराने के पश्चात निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं पीएमश्री विद्यालय का निरीक्षण करे। नामांकन की प्रगति कम पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी जोगिया, इटवा, डुमरियागंज तथा खुनियांव को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। 3-6 वर्ष के बच्चों का नामांकन कम होने पर खंड शिक्षा अधिकारी बांसी, मिठवल, बर्डपुर को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण करें। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 44974 नामांकन हुआ है जिलाधिकारी ने प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी नामांकन में प्रगति लाकर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि 3-6 वर्ष के समस्त बच्चों का नामांकन आंगनबाड़ी केंद्रों पर तथा 5-6 वर्ष के बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराना सुनिश्चित करें। कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूटना नहीं चाहिए।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त डी सी मनरेगा संदीप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 04 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक सिद्धार्थ सभागार में संपन्न हुआ
- by Netra 24 Times
- 04/07/2026
- 30 Views
- 1 week ago
