महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।
जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, पीड़िता के न्यायालय में दर्ज बयान तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
महराजगंज पुलिस ने बताया कि महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
महाराजगंज
महराजगंज शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
- by Netra 24 Times
- 05/07/2026
- 20 Views
- 1 week ago
