जिसका लाइव प्रसारण मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, मा0 विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ अम्बेडकर सभागार में देखा गया
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, मा0 विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह को पुष्प, अंगवस्त्र एवं गमला देकर स्वागत किया गया।
उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षको को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ के अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने सभी शिक्षको का स्वागत रकते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आज उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षको एवं उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया गया है। इसके अन्तर्गत रू0 5लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। उ0प्र0 देश का पहला राज्य है जहां पर शिक्षकेा केा कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया गया है। इसके अलावा शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने हेतु पंजाब नेशनल बैंक के साथ एम.ओ.यू. का निष्पादन किया गया है। किसी दुर्घटना की दशा में परिवार को दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। आज यह एक ऐतिहासिक दिन है। मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया तथा सभी शिक्षको को बधाई दिया।
मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ के अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षो में मा0 प्रधानमंत्री जी तथा 09 वर्षो में मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का नवनिर्माण हुआ है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत 05 लाख तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने शिक्षको को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने का काम किया है। इससे रू0 05 लाख तक निशुल्क चिकित्सा का लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षको को यह सुविधा दी गयी है। शिक्षक एवं उनके परिवार को इलाज की सुविधा मिलेगी। मा0 विधायक बांसी ने कहा कि सरकार आप लोगो के साथ खड़ी है। सभी शिक्षको को पुनः बधाई दिया।
मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ के अवसर पर कहा कि प0 दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओ का लाभ मिले। मा0 मुख्यमंत्री जी ने आज उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षको को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की सुविधा दिया है। विकास से लेकर सुरक्षा तक देने का काम मा0 मुख्यमंत्री जी कर रहे है। सबका साथ सबका विकास के साथ सरकार काम कर रही है।
मा0 विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ के अवसर पर सभी शिक्षको को बधाई दिया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ के अवसर पर कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने यह महत्वपूर्ण काम किया है। 05 लाख तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ शिक्षकों को मिलेगा। सभी शिक्षको को बधाई दिया।
इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, मा0 विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा शिक्षकेा को कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, परीक्षा नियंत्रक सिद्धार्थ विश्व विद्यालय, कपिलवस्तु दीनानाथ यादव एवं शिक्षकगण व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 26 जुलाई 2026/उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षको एवं उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद आगरा से किया गया
- by Netra 24 Times
- 26/07/2026
- 22 Views
- 1 week ago
