अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा 32 बोर, 05 अदद अवैध कारतूस 32 बोर, 02 अदद कारतूस 315 बोर, 01 अदद अवैध बाकी तेज धार वाली, ₹28000/- अवैध शस्त्र बिक्री से प्राप्त नगद , 02 अदद मोबाइल फोन, एक अदद स्कूटी रजि0 नम्बर UP 42BQ1281 बरामद
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में चलाये जा रहे अभियान के तहत, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बाँसी के कुशल पर्यवेक्षण अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर व एन्टी थेफ्ट प्रभारी संतोष कुमार सिंह मय टीम के द्वारा दिनांक 25.07.2026 को नासिरगंज कुर्थिया मार्ग पर दनियावर गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1.मनीष कुमार माझी पुत्र स्व0 पन्ना लाल माझी निवासी पौसरा उपरहार थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या 2. नीरज माझी पुत्र लटई माझी निवासी पौसरा उपरहार थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या को अवैध देशी तमंचा, अवैध कारतूस, अवैध तेज धार बाकी व एक अदद स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया तथा बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/2026 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1.मनीष कुमार माझी पुत्र स्व0 पन्ना लाल माझी निवासी पौसरा उपरहार थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
2. नीरज माझी पुत्र लटई माझी निवासी पौसरा उपरहार थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
बरामदगी का विवरणः-
01. एक अदद अवैध देशी तमंचा 32 बोर।
02. 05 अदद अवैध कारतूस 32 बोर।
03. 02 अदद कारतूस 315 बोर।
04. 01 अदद अवैध बाकी तेज धार वाली।
05. 28000/रुपये अवैध शस्त्र बिक्री हेतु प्राप्त नगद धनराशि।
06. 02 अदद मोबाइल वीवो व ओप्पो कम्पनी।
07. एक अदद स्कूटी रजि0 नम्बर UP 42BQ1281 ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 25.07.2026 को थानाध्यक्ष खेसरहा मय टीम व प्रभारी एन्टीथेफ्ट टीम की संयुक्त टीम द्वारा नासिरगंज कुर्थिया मार्ग पर दनियावर गाव के पास चेकिंग की जा रही थी कि जरिए मुखबिरखास जानकारी मिली कि दो अन्तर्राष्ट्रीय असलहा तस्कर अवैध देशी तमंचा , अवैध कारतूस , अवैध हथियार बाकी व नगदी रुपयों के साथ एक स्कूटी से आ रहे है और नेपाल जाकर उन शस्त्रों को बेचने वाले है। मुखबिरखास की निशानदेही पर अभियुक्तगण 1.मनीष कुमार माझी पुत्र स्व0 पन्ना लाल माझी निवासी पौसरा उपरहार थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या 2. नीरज माझी पुत्र लटई माझी निवासी पौसरा उपरहार थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या को गिरफ्तार को किया गया, जिनके पास से जामा तलाशी से एक अदद अवैध देशी तमंचा 32 बोर, एक अदद अवैध देशी तमंचा 32 बोर, 05 अदद अवैध कारतूस 32 बोर, 02 अदद कारतूस 315 बोर, 01 अदद अवैध बाकी तेज धार वाली, 28000/रुपये अवैध शस्त्र बिक्री हेतु प्राप्त नगद धनराशि, 02 अदद मोबाइल वीवो व ओप्पो कम्पनी, एक अदद स्कूटी रजि0 नम्बर UP 42BQ1281 बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/2026 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. हे0का0 राहुल सिंह थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
3. का0 सोनदेव थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.रि0आ0 श्रीप्रकाश थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
5. कां0 चन्दन सिंह थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर।
6. संतोष कुमार सिंह प्रभारी एन्टीथेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
07- हे0का0 इंद्रेश यादव, हे0का0 जनार्दन प्रजापति, हे0का0 रमेश कुमार, हे0का0 धर्मेंद्र कुमार, हे0का0 अमित यादव. का0 अभिनंदन सिंह एन्टीथेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
