जिसका लाइव प्रसारण जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि लाभांश को बढ़ा 90 से 125 रूपये प्रतिकु0 किया गया है। उ0प्र0 में 15 करोड़ लोगो को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है। 2 करोड़ परिवार को उज्जवला योजनान्तर्गत गैस कनेक्शन दिया गया है। 1.53 करोड़ लोगो को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया है। प्रदेश में 10 हजार अन्नपूर्णा भवन बन गये है। 2026-27 में अन्नपूर्णा भवन हेतु बजट में 500 करेाड़ का प्राविधान किया गया है।मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अब कोटेदारों को कोटेदार नही अन्नपूर्णा भवन संचालक नाम होगा।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, डीसीमनरेगा द्वारा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव को पुष्प, अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि आज मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कोटेदार को अन्नपूर्ण भवन संचालक का नाम दिया गया है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य दिया है। सभी पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पूरी पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न का वितरण हो रहा है। इसलिए शिकायते नही आ रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने लाभांश बढ़ाकर आप सभी लोगो का सम्मान किया है। लाभांश रू0 90 प्रति कुन्तल से बढ़ाकर रू0 125 प्रति कु0 किया गया है। सरकार शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा दे रही है। सभी लोग मिलकर कार्य करे जिससे भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सके। सभी कह सहभागिता से उ0प्र0 उत्तम प्रदेश बन रहा है। सभी को बधाई दिया।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आप सभी लोगो को अच्छा उपहार दिया गया है। सभी को बधाई दिया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जिलाध्यक्ष भाजपा एवं अन्य सभी मा0 जनप्रतिनिधिगण का स्वागत करते हुए कहा कि राशन वितरण में पहले बहुत समस्या होती थी। ई-पॉश मशीन से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। शिकायते नही आती है। यह बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में पूरे जनपद में सभी अन्नपूर्णा भवन बनेगें।
जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधान सभा कपिलवस्तु के कोटेदार व अन्य संबधित उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 17 अगस्त 2026/पूरी हुई राशन कोटेदारों की आस, नई प्रणाली लाभांश वृद्धि से उल्लास उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्वि कार्यक्रम मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोकभवन लखनऊ से किया गया
- by Netra 24 Times
- 18/08/2026
- 26 Views
- 2 weeks ago
