तहसील बांसी़ में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, उपजिलाधिकारी बांसी विश्वमित्र सिंह तथा पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार द्वारा किया गया। शिवशरणप्पा जीएन द्वारा तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस बांसी़ में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये। जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना ले। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 08 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-06, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-02 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
तहसील समाधान दिवस के अवसर पर अधिशासी अभियन्ता जल निगम, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग बांसी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांसी, लीड बैंक अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी खेसरहा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपस्थित थे। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त डीएफओ नीला एम, पीडी अनिल कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार बांसी, तहसील बांसी़ क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 17 अगस्त 2026/शासन के मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन तहसील बांसी़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
- by Netra 24 Times
- 18/08/2026
- 22 Views
- 2 weeks ago
