निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कक्ष तथा परीक्षा से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर प्रवेश दिया जाए और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाए। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 26 अप्रैल 2026/होमगार्ड भर्ती परीक्षा के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा परीक्षा केन्द्र श्री सिंहेश्वरी इन्टर कालेज, तेतरी बाजाऱ का निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 26/04/2026
- 267 Views
- 3 months ago
