Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

रिजर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में आयोजित “दीक्षांत परेड समारोह” में मुख्य अतिथि शिवशरणप्पा जी0एन0 जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा ली गयी परेड की सलामी एवं मान-प्रणाम ग्रहण किया गया 

आज दिनांक 26-04-2026 को पॉसिंग ऑउट परेड के अवसर पर आयोजित भव्य रैतिक परेड समारोह के परिपेक्ष्य में पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर के परेड ग्राउंड पर जनपद के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति में डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन एवं परेड के मुख्य अतिथि श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा ली गयी परेड की सलामी एवं मान-प्रणाम ग्रहण किया गया, इस अवसर पर परेड में सम्मिलित हुए कुल 299 प्रशिक्षु आरक्षियों को पद एवं पद की गरिमा एवं कर्त्तव्यों के प्रति सजगता तथा सेवाभाव आदि की शपथ दिलाई गयी | जनपद की क़ानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु यह जवान सदैव तत्पर एवं कार्यकुशलता में कीर्तिमान स्थापित करेंगे |

आरटीसी0 रिजर्व पुलिस लाइन जनपद सिद्धार्थनगर/परेड का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 26.04.2026 को जनपद सिद्धार्थनगर के रिजर्व पुलिस लाइन के प्रांगण में आयोजित दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया वर्ष 2011 में प्रथम आरटीसी0 के सम्पादन के उपरान्त यहाँ प्रशिक्षण सम्बन्धी मूलभूत आधार व आवश्यकताओं के अनुरूप आरटीसी बैरक मेस/ क्लासरूम/बाह्य प्रशिक्षण आप्टिकल बनाया गया है। आज आयोजित इस दीक्षांत समारोह में सम्मिलित रिक्रूट आरक्षी दिनांक 20.06.2025 से दिनांक 20.07.2025 तक रिजर्व पुलिस लाइन जनपद सिद्धार्थनगर में कुल 655 (519 पुरुष, 136 महिला) रिक्रूट आरक्षी प्रारम्भिक प्रशिक्षण (जे0टी0सी0) प्राप्त किये प्रारम्भिक प्रशिक्षण के उपरांत 219 पुरुष रिक्रूट आरक्षी जनपद गोंडा तथा 136 महिला रिक्रूट आरक्षी जनपद गोरखपुर में आरटीसी0 हेतु भेजे गये हैं शेष 300 पुरुष रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण दिनांक 21.07.2025 से रिजर्व पुलिस लाइन जनपद सिद्धार्थनगर में प्रारम्भ हुआ, जिसमें 01 रिक्रूट आरक्षी द्वारा प्रशिक्षण अवधि में ही किन्हीं कारणों से त्याग पत्र दे दिया गया । शेष 299 रिक्रूट आरक्षियों ने प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्तः/बाह्य विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें अन्तः विषयों हेतु 01 निरीक्षक, 06 उ0नि0, 02 कम्प्यूटर आपरेटर अध्यापक प्रशिक्षक व बाह्य विषयों हेतु 15 प्रशिक्षकों (आई0टी0आई0-10, पी0टी0आई0- 05) ने प्रशिक्षण कार्य कुशलतापूर्वक सम्पादित कराया । आरटीसी0 में आधारभूत प्रशिक्षण दिनांक 21.07.2025 से प्रारम्भ हुआ । प्रशिक्षणोपरान्त प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 17.03.2026 से 25.03.2026 तक अन्तः विषयों के तथा दिनांक 26.03.2026 से 10.04.2026 तक बाह्य विषयों की अन्तिम परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 299 प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । आरटीसी0 सिद्धार्थनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा प्रशिक्षण निदेशालय के प्रदत्त मानक के अनुरूप रिक्रूट आरक्षियों का साक्षात्कार दिनांक 02.04.2026 से 09.04.2026 तक लिया गया | जिसमें कुल 299 प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । शिवशरणप्पा जी0एन0 जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा परेड में सम्मिलित 299 प्रशिक्षु आरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने सम्बोधन में कहा गया कि “आधारभूत प्रशिक्षण के उपरान्त रिक्रूट आरक्षीगण का दीक्षान्त परेड समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथिगण, बहादुर जवानों, प्रिन्ट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के बन्धुओं मै शिवशरणप्पा जी0एन0, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर आभार व्यक्त करते हुए बताना चाहूँगा कि सभी रिक्रूट आरक्षीगण बड़े ही मनोयोग एवं निष्ठा के साथ कर्त्तव्यपरायणता के पथ पर आगे बढ़ते हुए सभी परीक्षाओं को उत्तीर्ण किये हैं । ये सभी बहादुर जवान, उर्जावान, जिज्ञासु हैं तथा आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि ये रिक्रूट आरक्षीगण अपने अभीष्ट कर्तव्य को बेहतर ढंग से सम्पादित करेंगें | इस अवसर पर अन्तः विषयों बाह्य विषयों तथा सर्वांग सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किये आरक्षियों को मुख्य अतिथि  शिवशरणप्पा जी0एन0 जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर हौसला आफ़जाई की गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *