निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने पेट्रोल पम्प संचालक को निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार डीजल/पेट्रोल का वितरण करे। उपस्थित लोगो से कहा कि आप लोग लाइन बनाकर वाहन में ईधन भरवाये। जनपद में ईधन की कमी नही है। सप्लाई चेन लगातार चल रही है। अफवाहो पर ध्यान न दे। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि ईंधन की आपूर्ति सुचारु रूप से बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, जमाखोरी या कालाबाजारी न होने पाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर ही ईंधन उपलब्ध कराया जाए और किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना हेलमेट के पेट्रोल न दे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 25 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 27/04/2026
- 119 Views
- 3 months ago
