आज दिनांक 27.04.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में जनपद के समस्त पेट्रोल पम्प मालिकों एवं जिला पूर्ति अधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान सभी पेट्रोल पम्पों पर 24×7 उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों को अद्यतन रखने व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया। पेट्रोल-डीजल की शुद्धता व माप में गड़बड़ी न हो, इसके लिए बांट-माप विभाग से नियमित जांच कराने व स्टॉक रजिस्टर अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लूट/चोरी की आशंका या कानून-व्यवस्था संबंधी सूचना तत्काल डायल-112 या स्थानीय थाने को देने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी को पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति व कालाबाजारी रोकने हेतु प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सिद्धार्थनगर
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में जनपद के समस्त पेट्रोल पम्प मालिकों एवं जिला पूर्ति अधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई
- by Netra 24 Times
- 27/04/2026
- 70 Views
- 1 month ago
