आज दिनांक 09.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा थाना मोहाना का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क/ साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, लाकअप, मेस, थाना कार्यालय, बैरक एवं शौचालय तथा स्नानागार का निरीक्षण कर साफ-सफाई हेतु जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस दौरान थाना मोहाना पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के संबंध में भली भांति ब्रीफ किया गया तथा रिक्रूट आरक्षियों की आवासीय व्यवस्था का निरीक्षण किया गया ।
सिद्धार्थनगर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा थाना मोहाना के थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस व अभिलेखों के रख-रखाव का का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष मोहाना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया
- by Netra 24 Times
- 09/05/2026
- 48 Views
- 3 weeks ago
