प्रेस विज्ञप्ति
सेवा में
जिला सूचना अधिकारी
व समस्त प्रभार प्रिन्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया
जनपद सिद्धार्थनगर।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के क्रम में दिनांक 21-8-2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवारिक विवाद से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने के सम्बन्ध में आज दिनांक 12-09-2026 को माननीय श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में प्री-ट्रायल बैटक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक श्री शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर व परिवार न्यायालय के परामर्शदातागण एवं मध्यस्थगण उपस्थित रहे।
माननीय श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सिद्धार्थनगर द्वारा बैठक मे दिनांक 12-09-2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों को निस्तारित किये जाने पर बल दिया गया तथा परिवार न्यायालय के परामर्शदाता एवं मध्यस्थता केन्द्र के मध्यस्थगण से अधिक से अधिक पारिवारिक वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया। तथा चिन्हित किये गये वादों में उपस्थित होने हेतु पक्षकारों को नोटिस जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
श्री शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर द्वारा दिनांक 12-09-2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु उपस्थित परामर्शदातागण एवं मध्यस्थता केन्द्र के मध्यस्थगण से अपील की गयी तथा मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केन्द्र में आने वाली पत्रावलियों को अधिक से अधिक सुलह कराने हेतु कहा गया।
माननीय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा बैठक में उपस्थित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया गया कि पैरा लीगल वालिन्टियर के माध्यम से जिला मुख्यालय तथा विभिन्न तहसीलों में ऐसे स्थान जहां जनसामान्य की अधिकाधिक संख्या मौजूद हो जैसे न्यायालय, कलेक्ट्रट बस स्ट्रैण्ड रेलवे स्टेशन अस्पताल हाट बाजार तहसील मुख्यालय बैंक आदि जगहो पर लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु लोक अदालत एवं उसमें नियत की जा सकने वाले वादों की अधिकाधिक जानकारी व प्रचार-प्रसार हेतु प्रयास करें व जनसहभागिता सुनिश्चित करें।
उक्त प्रेस विज्ञप्ति सम्मानित दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।
SD-21-08-2026
शैलेन्द् नाथ
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
सिद्धार्थनगर।
