आप दोनों भारतीय राजनीति में संघर्ष, साहस और संवेदनशीलता की प्रतीक हैं। बहन मायावती ने वंचित, शोषित और हाशिए पर खड़े समाज को सम्मान, आत्मविश्वास और आवाज़ दी, तो वहीं डिंपल यादव ने शालीनता, करुणा और सहजता के साथ आधी आबादी की उम्मीदों को मजबूती से मंच दिया सत्ता के शिखर से लेकर गाँव की पगडंडियों तक, आप दोनों ने हमेशा गरीब, कमजोर और ज़रूरतमंद के साथ खड़े रहकर राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है ईश्वर आप दोनो को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के इस पथ पर निरंतर शक्ति प्रदान करे जनता का अटूट प्रेम, सम्मान और आशीर्वाद सदैव आप के साथ बना रहे।
राजनीति
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती एवं समाजवादी पार्टी की लोकप्रिय सांसद डिंपल यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
- by Netra 24 Times
- 15/01/2026
- 274 Views
- 9 months ago
