बेटी की ससुराल में रोपाई कराने गए थे किसान, शोहरतगढ़ के कोइली घाट गांव में हुआ हादसा
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान अपनी बेटी की ससुराल में धान की रोपाई के लिए नर्सरी निकाल रहे थे, तभी अचानक मौसम बदला और बिजली की चपेट में आ गए। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि प्रशासन ने नियमानुसार आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है।
