अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण, आगामी त्यौहार श्रावण मास के दृष्टिगत शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 16.07.2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी किया गया । अपराध गोष्ठी की शुरुआत में समस्त थानो के पैरवीकार के साथ माननीय न्यायालय में विचाराधीन अभियोगों मे प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाये जाने के सम्बन्धित 12 बिन्दुओं पर गोष्ठी की गयी । इसके बाद थानो के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों के साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू बेटी सम्मेलन व साईबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर चौपाल में महिलाओं /बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे जागरूकता अभियान/अन्य कार्यवाही की समीक्षा की गयी । इसके बाद महोदय द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग प्रभारियों के साथ अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान की समीक्षा की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयें। तत्पश्चात महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन कर अधिकारी/कर्मचारीगण के शिकायतो के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा आगामी त्यौहार श्रावण शिवारत्रि, श्रावण मास के दृष्टिगत कृत कार्यवाही की समीक्षा तथा शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिह्नित अभियोगों की समीक्षा, सम्पत्ति व महिला उत्पीड़न सम्बन्धित पंजीकृत अभियोगों में कृत कार्यवाही, गुमशुदा/लापता व बरामदगी हेतु शेष बच्चो की बरामदगी के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही तथा लम्बित मुकदमों में एकत्रित साक्ष्य एवं गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने व गैगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही तथा बीपीओ द्वारा अंकित कराये गये बीट सूचना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा IGRS, CCTNS के सम्बन्ध में मुख्यालय द्वारा जारी रैकिंग की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा आई0जी0आर0एस0 व NCRP पोर्टल पर साइबर अपराध से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतो/प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आदि बिन्दुओ की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी अग्नि शमन, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञान शाखा, निरीक्षक रेडियो शाखा, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी यू0पी0-112, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, न्यायालय पैरवीकार, कम्युनिटी टीम प्रभारी, समस्त शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
